Wednesday, 02 September 2026My WordPress Blog
My Blog
BREAKING
मध्य प्रदेश

गुना में केमिकल से भरा टैंकर पलटा, खाद्य तेल समझकर लोग भर ले गए पदार्थ

By admin · August 24, 2026 · Updated August 24, 2026 · 👁 2 Views
ADVERTISEMENT

गुना जिले के चाचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में शनिवार को एक टैंकर पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टोड़ी रोड पर पेंची के पास रिफाइंड ऑयल जैसा दिखने वाला पदार्थ सड़क पर फैल गया। इसे खाद्य तेल समझकर आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग बर्तन, बाल्टियां, डिब्बे और कैन लेकर मौके पर पहुंच गए।

देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पदार्थ भरने की होड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने के बावजूद काफी देर तक लोग इसे अपने बर्तनों में भरते रहे। बाद में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति संभाली।

मामले की गंभीरता तब सामने आई जब प्रशासन ने स्पष्ट किया कि टैंकर में खाद्य तेल नहीं, बल्कि औद्योगिक उपयोग वाला केमिकल था। प्रशासन ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि इस पदार्थ का इस्तेमाल खाने-पीने या खाद्य सामग्री बनाने में बिल्कुल न करें।

तहसील प्रशासन ने आसपास की पंचायतों को गांव-गांव मुनादी कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों के घर यह पदार्थ पहुंच चुका है, उन्हें इसे नष्ट करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि इसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। गलती से सेवन करने पर तुरंत अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।

admin

Editor / Author
📰 101 Articles👁 342 Views

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *